हमसे जुड़े

Follow us

28.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वाले हो जाए सावधान, तूफानी बारिश का अलर्ट, बढ़ेंगी ठंड

    Haryana-Punjab Weather Alert
    Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वाले हो जाए सावधान, तूफानी बारिश का अलर्ट, बढ़ेंगी ठंड

    Haryana-Punjab Weather Alert: चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यहां एक स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले, 28 नवंबर को दर्ज किया गया था। यह तापमान मौसमी औसत शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित जोजिला बुधवार रात सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 18.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम, गुलमर्ग और कोनीबल पर्यटन स्थलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस, शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

    Long Hair Tips: बालों को लंबा और मजबूत करने के लिए करें करी पत्ते का इस्तेमाल, जाने कैसे करें प्रयोग

    वहीं हरियाणा-पंजाब में मौसम में एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश के कारण हरियाणा-पंजाब में 7-8 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं दो दिन से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

    3 दिन तक कोहरे का अलर्ट जारी | Haryana-Punjab Weather Alert

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 8 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। लेकिन इससे पहले 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन तीन दिनों के दौरान अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मालेरकोटला में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान इन शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here