फिलीपींस में विमान हादसा, 17 सैनिकों की मौत

Published On

मनीला (एजेंसी)। दक्षिणी फिलीपींस में 92 सैनिकों को लेकर जा रहा सेना का एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक फिलीपींस के रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 17 सैनिकों के शव बरामद हुए हैं तथा 40 लोगों को बचाया गया है। वहीं वायु सेना ने बयान जारी कर कहा कि कि लॉकहीड सी-130 विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

यह दुर्घटना सुलु प्रांत के पाटीकुल में घटित हुई है तथा तस्वीरों में पेड़ों के बीच विमान के मलबे से आग की लपटें और धुआं निकलते हुए दिखाई दे रहा है। लोरेंजाना ने पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक विमान में 92 लोग सवार थे, जिसमें तीन पायलट और पांच अन्य चालक दल के सदस्य शामिल थे। वहीं सशस्त्र बलों के प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 40 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts