Narendra Modi: पीएम मोदी शुक्रवार को कारगिल जाएंगे, विश्व की सबसे ऊंची सुरंग के लिए पहला विस्फोट करेंगे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कारगिल क्षेत्र का दौरा करेंगे और इस दौरे में वह लद्दाख क्षेत्र में वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व की सबसे ऊंची शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक श्री मोदी कल सुबह लगभग 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। वह करगिल युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग प्रणाली का निर्माण किया जायेगा। यह सुरंग निमू-पदुम-दारचा मार्ग पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर बनायी जा रही और इससे लेह के लिए हर मौसम में आवागमन की सुविधा होगी। सरकार का कहना है कि शिंकुन ला सुरंग सशस्त्र बलों और उपकरणों की तीव्र और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी। Narendra Modi

गौरतलब है कि 1999 में, पाकिस्तानी सैनिकों और कई समूहों के आतंकवादियों ने रणनीतिक श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास द्रास से बटालिक सेक्टर तक की चोटियों पर कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना ने बाद में भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर एक बड़ा अभियान चलाया और 74 दिन की लड़ाई के बाद सेना अपने क्षेत्र को वापस जीतने में कामयाब रही। तब से, सेना 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाती आ रही है, जिसका मुख्य समारोह द्रास में आयोजित किया जाता है। Narendra Modi

यह भी पढ़ें:– नेहरू वर्ल्ड स्कूल में भव्य होगा “उत्तर प्रदेश बास्केट बॉल लीग” का आयोजन: डॉ अरुणाभ सिंह…

About The Author

Ad Ad

Related Posts