तरनतारन में तैनात पुलिस अफसर ने खुद को गोली मारकर रचा ड्रामा, सच्चाई जानकर हर कोई हैरान

Published On

तरनतारन। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने जिले में तैनात एक Police officer द्वारा खुद को गोली मार कर लुटेरों द्वारा 12 लाख रुपये की लूट का नाटक करने का मामला सामने आया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि आरोपी एसएसपी तरनतारन के थाने में तैनात बताया जाता है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल बलदेव सिंह जिला तरनतारन में तैनात है। थानेदार बलदेव सिंह ने थाना सिटी तरनतारन के थाना डाबरजी प्रभारी मनप्रीत सिंह को बताया कि अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया है और उसके पास से 12 लाख रुपये नकद लूट लिये गये हैं। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनप्रीत सिंह के साथ पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में पुलिस ने खोली पोल

पुलिस को दिए बयानों में बलदेव सिंह ने बताया कि वह एक महिला के पास से 12 लाख रुपये की रकम लेकर आया था, जिसे अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ शक के आधार पर की गई जांच में सारी बात झूठ निकली।

जिसके बाद पूछताछ में थानेदार बलदेव सिंह ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है कि यह सारा ड्रामा उसने लोगों के पैसे के लेन-देन के चक्कर में रचा था। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी थानेदार बलदेव सिंह लंबे समय से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का काम कर रहा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी डाबरजी मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ शहर तरनतारन थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts