हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश राजस्थान: 199...

    राजस्थान: 199 सीटों पर मतगणना: कांग्रेस 97 और भाजपा 78 सीटों पर आगे

    Rajasthan Election Result

    जयपुर (एजेंसी) : राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतगणना (Rajasthan Election Result) जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 97 और भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को 19 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव के रिजल्ट तय करेंगे कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा को लगातार दूसरे चुनाव में जीत दिला पाती हैं या राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलने का 25 साल का सिलसिला बरकरार रहता है।

    राज्य में इस बार कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम कैंडिडेट माने जा रहे हैं। दोनों ही इस बार चुनाव मैदान में थे। इनके अलावा कांग्रेस से रमेश डूडी के नाम की भी चर्चा है। राजस्थान की 199 सीटों पर इस बार 74.08% मतदान हुआ था। राज्य में पिछली बार (75.67%) से 1.52% कम वोटिंग हुई। राज्य के 7 एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। सिर्फ एक एग्जिट पोल में भाजपा के आगे रहने का अनुमान लगाया गया था।

    25 साल से ट्रेंड : हर चुनाव में बदलती है सरकार | Rajasthan Election Result

    • 1993 : भाजपा ने 38.60% और 95 सीटें लेकर सत्ता में वापसी की। कांग्रेस को 76 सीटें मिलीं।
    • 1998 : कांग्रेस ने 44.95% वोट लिए। 153 सीटें जीतकर सरकार बनाई। भाजपा को 120 सीटें मिलीं।
    • 2003 : भाजपा ने 39.20% वोट लेकर कांग्रेस को सत्ता से निकाला। भाजपा को 120, कांग्रेस को 56 सीटें मिलीं।
    • 2008 : कांग्रेस ने 36.82% वोट लिए और 96 सीटें जीतकर सरकार बनाई। भाजपा को 78 सीटें मिलीं।
    • 2013 : मोदी लहर में भाजपा ने 46.05% वोट और 163 सीटें लेकर कांग्रेस को 21 सीटों पर समेटा।

    66 साल में 14 चुनाव हुए; 13 मुख्यमंत्री
    बने | Rajasthan Eelection Result

    इससे पहले राजस्थान में 66 साल में 14 विधानसभा चुनाव हुए थे। सबसे ज्यादा 4 बार मोहन लाल सुखाड़िया और तीन बार भैरोंसिंह शेखावत सीएम रहे थे। सुखाड़िया करीब 16 साल 5 महीने और शेखावत 10 साल 4 महीने सीएम रहे, इन दोनों ने राज्य में करीब 44% समय तक शासन किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।