खेलेगा राजस्थान, खिलेगा राजस्थान, संपन्न हुआ रोमांच का रजिस्ट्रेशन

Sports News

23 जून से सिर चढ़कर बोलेगा खेलों का रोमांच

  • राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में खेलेंगे 54.71 लाख लोग

जयपुर। राजस्थान में अगले हफ्ते से खेलों का रोमांच सिर चढ़कर बोलेगा। 23 जून से प्रदेशभर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की शुरुआत होगी। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। लगभग 54.71 लाख लोगों ने खेलों की अलग-अलग स्पर्द्धाओं के लिए अपना पंजीकरण करवाया है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:–Pension News: पति पत्नी के मरने के बाद भी मिलेगी पेंशन? जानिये सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कौन होगा हकदा…

शासन सचिव, खेल विभाग नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए लगभग 42.28 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिनमें से 23.80 लाख पुरुष एवं 18.48 लाख महिलाएं हैं। इनमें से 4.48 लाख व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन 40 हजार 936 टीमों के रूप में हुए हैं। Sports News

वहीं, शहरी ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए करीब 12.43 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिनमें से 7.71 लाख पुरूष एवं 4.72 लाख महिलाएं हैं। इनमें से 47 हजार 67 व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन 4504 टीमों के रूप में हुए हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अब प्रतिभागियों के लिए एडिटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाला कोई भी व्यक्ति अपने खेल या श्रेणी में परिवर्तन कर सकता है।

श्री ठकराल ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक के तहत 7-7 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका स्तर तक आयोजित होने वाले इन खेलों के प्रति महिलाओं एवं बुजुर्गों का भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण ओलंपिक खेलों में तीन एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में चार स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन से राज्य में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो रहा है, जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। Jaipur News

ग्रामीण ओलम्पिक के लिए 42.28 लाख रजिस्ट्रेशन | (Sports News)

  • – कबड्डी के लिए 12.69 लाख रजिस्ट्रेशन (9.89 लाख पुरुष, 2.80 लाख महिलाएं)
  • – टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए 8.14 लाख रजिस्ट्रेशन (7.38 लाख पुरुष, 76 हजार 249 महिलाएं)
  • – रस्साकशी के लिए 7.83 लाख रजिस्ट्रेशन (5168 पुरुष, 7.78 लाख महिलाएं)
  • – खो-खो के लिए 5.90 लाख रजिस्ट्रेशन ( 3267 पुरुष, 5.87 लाख महिलाएं)
  • – वॉलीबॉल के लिए 3.44 लाख रजिस्ट्रेशन (2.74 लाख पुरुष, 69 हजार 884 महिलाएं)
  • – फुटबॉल के लिए 2.92 लाख रजिस्ट्रेशन (2.38 लाख पुरुष, 54 हजार 318 महिलाएं)
  • – शूटिंग बॉल के लिए 1.34 लाख रजिस्ट्रेशन (1.32 लाख पुरुष, 2422 महिलाएं)

शहरी ओलम्पिक के लिए 12.43 लाख रजिस्ट्रेशन

  • – टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए 2.74 लाख रजिस्ट्रेशन ( 2.52 लाख पुरुष, 22 हजार 590 महिलाएं)
  • – एथलेटिक्स (100 मीटर) के लिए 2.63 लाख रजिस्ट्रेशन (1.37 लाख पुरुष, 1.26 लाख महिलाएं)
  • – एथलेटिक्स (200 मीटर) के लिए 1.15 लाख रजिस्ट्रेशन (65 हजार 937 पुरुष, 48 हजार 916 महिलाएं)
  • – एथलेटिक्स (400 मीटर) के लिए 53 हजार 540 रजिस्ट्रेशन (35 हजार 555 पुरुष, 17 हजार 985 महिलाएं)
  • – कबड्डी के लिए 1.92 लाख रजिस्ट्रेशन (1.37 लाख पुरुष, 54 हजार 347 महिलाएं)
  • – खो-खो के लिए 1.51 लाख रजिस्ट्रेशन (686 पुरुष, 1.50 लाख महिलाएं)
  • – वॉलीबॉल के लिए 81 हजार 832 रजिस्ट्रेशन (61 हजार 909 पुरुष, 19 हजार 923 महिलाएं)
  • – फुटबॉल के लिए 72 हजार 980 रजिस्ट्रेशन (56 हजार 628 पुरुष,16 हजार 352 महिलाएं)
  • – बास्केटबॉल के लिए कुल 38 हजार 920 रजिस्ट्रेशन (23 हजार 114 पुरुष, 15 हजार 806 महिलाएं)