सोशल मीडिया पर वापस लौटे धर्मेन्द्र

Published On

आॅर्गेनिक इज गुड फॉर योर हेल्थ। आप भी करके देखो दोस्तों।

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर वापस लौट आये हैं। धर्मेंद्र ने पिछले साल फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। उन्होंने यमला पगला दीवाना फिर से की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद वो नियमित रूप से सक्रिय रहे। धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम पर तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। धर्मेंद्र ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ब्रेक का एलान किया था। धर्मेन्द्र ने लिखा था ‘प्यारे दोस्तों, आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। डिजिटल दुनिया से अवकाश ले रहा हूं। अपनी प्रतिक्रियाएं भेजते रहिए और लौटते ही आपसे जुड़ जाऊंगा। धर्मेंद्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो फसल के बीच में एक गाड़ी चला रहे हैं।

आॅर्गेनिक इज गुड फॉर योर हेल्थ

इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने लिखा है ‘प्यारे दोस्तों, कैसे हैं आप? मेरे फार्म पर नेटवर्क नहीं था इसलिए आपसे संपर्क नहीं रख सका था। आपके साथ अपनी कुछ गतिविधियां साझा कर रहा हूं। मुझे एडिट करना नहीं आता, इसलिए जस का तस भेज रहा हूं।’ धर्मेंद्र ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सब्जी के बाग में खड़े हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र आॅर्गेनिक खेती को प्रमोट करते नजर आते हैं। धर्मेंद्र कह रहे हैं- ‘आॅर्गेनिक सब्जियां उगा रहा हूं। कितने अच्छे प्याज हैं। गोभी लगा रहा हूं। मूली लगाई है। मजा आ रहा है जाट को। आय एम एंजॉइंग मुझे फिल्मों का तो नशा रहा ही है। लेकिन खेती का नशा भी रहा है दोस्तों। आॅर्गेनिक इज गुड फॉर योर हेल्थ। आप भी करके देखो दोस्तों।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author