परिणीति चोपड़ा से ज्यादा राघव चड्ढा की अंगूठी ने लूटी लाइमलाइट, इतनी है कीमत

Published On

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से की सगाई

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से सगाई कर ली। सगाई समारोह यहां कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया। परिणीति ने सोशल मीडिया पर राघव के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘जिस चीज के लिए मैंने प्रार्थना की.. मैंने हां कहा’। राघव ने भी वही तस्वीरें साझा कीं और इसे कैप्शन दिया, ‘मैंने प्रार्थना की .. उसने हाँ कहा’।

वहीं सगाई के लिए राघव ने होने वाली जीवनसाथी परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को 3 कैरेट राउंड सॉलिटेयर रिंग पहनाई। परिणीति की अंगूठी दिखने में काफी सुंदर है, जिसे हीरे जड़े बैंड पर एक बड़ा हीरा रखकर तैयार किया गया है। सिंपल डिजाइन की वजह से राघव चड्ढा का लव बैंड ज्यादा खास है। इस सुंदर लव बैंड की कीमत करीब एक लाख रुपये है।

Raghav Chadha And Parineeti Chopra

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

समारोह में उपस्थित लोगों में परिणीति की चचेरी बहन और अंतर्राष्ट्रीय स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह शामिल थे। परिणीति के फोटो शेयर करते ही बधाईयों का तांता लग गया। अथिया शेट्टी ने लिखा, बधाई, डब्बू रत्नानी ने कहा, बधाई परी और राघव। सानिया मिर्जा और नेहा धूपिया ने कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजीस छोड़े।

About The Author