पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का निधन

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। लोकप्रिय पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का आज अमृतसर के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। वह अपनी ‘हेक’ (बिना सांस लिये गीत की शुरूआत का आलाप) के लिए प्रसिद्ध थीं और 45 सेकंड का उनका रिकॉर्ड था। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने गुरमीत बावा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रंधावा ने अपने शोक संदेश में कहा कि गुरमीत बावा वह बुलंद आवाज थी जिसने अपने साफ सुथरे और अर्थपूर्ण गायन के जरिये आधी सदी से अधिक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की। उन्होंने कहा कि गुरमीत बावा अपनी लंबी हेक के लिए जानी जाती थीं। परगट सिंह ने कहा कि गुरमीत बावा ने पंजाबी मातृभाषा, सभ्याचार और लोक संगीत की लम्बे समय तक सेवा की है। इस लोक गायिका के चल जाने से पंजाबी लोक गायन को अपूरणीय क्षति हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author