हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home रंगमंच भारी कॉस्ट्यू...

    भारी कॉस्ट्यूम से मिली राहत: अमिताभ

    Bollywood, Amitabh Bachan, Badla, Movie

    फिल्म रिलीज होने तक इसमें बंधा हुआ  था

    मुंबई, एजेंसी।

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब प्रोस्थेटिक मेकअप और भारी-भरकम कॉस्ट्यूम से राहत मिलने से बेहद खुश हैं। अमिताभ इन दिनों सुजॉय घोष की फिल्म ‘बदला’ की शूटिंग ग्लासगो में कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर काले रंग के सूट में अपनी दो तस्वीरें साझा की। इसके साथ अमिताभ ने लिखा, “फिल्म रिलीज होने तक इसमें बंधा हुआ। यह जीवन की रचनात्मकता है। बदला हर दिन आगे बढ़ रही है। आखिरकार, भारी कॉस्ट्यूम से राहत मिली है।”

    अमिताभ ने इससे पहले अपने ब्लॉग पर प्रोस्थेटिक मेकअप को ‘यातना’ के रूप में वर्णित किया था। उन्होंने इससे पहले वर्ष 2009 की फिल्म ‘पा’ में प्रोजेरिया नामक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित 12 वर्षीय बच्चे की तरह दिखने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप किया था। वह हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में भी इस तरह के मेकअप में नजर आए।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।