‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ आज हर भारतीय की आवाज है: आप

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि आज ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ हर भारतीय की आवाज है। भाजपा सरकार ने हमारे देश, संविधान और जनता को हर मोर्चे पर विफल किया है। (Jalandhar) देश को बचाने के लिए मोदी को सत्ता से हटाना ही होगा। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शहीदों ने हमारे देश को न केवल अंग्रेजों से, बल्कि अशिक्षा, सामाजिक विभाजन और अन्याय से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बी के दत्त ने अपने प्राणों की आहुति इसलिए दी ताकि हमारे देश के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार, समानता और अभिव्यक्ति की आजादी मिल सके।

यह भी पढ़ें:– ईवीएम, वीवीपैट से होगा जालंधर लोकसभा उपचुनाव

138 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के शासन ने ब्रिटिश शासन (Britain Shasan) को भी बौना बना दिया है क्योंकि केवल कुछ पोस्टर लगाने के लिए 138 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यह मोदी सरकार का तानाशाही रवैये का परिचायक है। छात्र, युवा, किसान, व्यापारी, महिलाएं, हर वर्ग खुद को मोदी (Narendra Modi) सरकार में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। उन्हें भाजपा में कोई भविष्य नजर नहीं आता। मोदी सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। इसलिए देश में ऐसी सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी राज में केवल पूंजीपति फल-फूल रहे हैं।

भाजपा के कई भ्रष्ट नेता खुले घूम रहे हैं

उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया कि क्या वे अपने दोस्त गौतम अडानी (Gautam Adani) के घोटालों की जांच कराएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने और उन्हें सीबीआई और ईडी की धमकी देने पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी नेता भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि होते हैं जिन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने वाले श्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) जैसा आप के नेता आज जेल में है, लेकिन भाजपा के कई भ्रष्ट नेता खुले घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपने कार्यकतार्ओं को हर बच्चे को शिक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अच्छी शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बनाना है, क्योंकि पिछले 75 वर्षों में पिछली सरकारों ने हमारे शहीदों के इस सपने को विफल करने और बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।