हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पीड़ितों से फो...

    पीड़ितों से फोन पर बात कर ही करें समस्या का निराकरण: विक्रमादित्य सिंह मलिक

    Ghaziabad
    Ghaziabad पीड़ितों से फोन पर बात कर ही करें समस्या का निराकरण: विक्रमादित्य सिंह मलिक

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)।  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली, 311, समीर अप तथा संभव के संदर्भों को लेकर सभी निगम के भी विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली तथा प्राप्त संदर्भों पर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए निर्देश दिए।

    नगर आयुक्त श्री मलिक ने रामप्रस्था वार्ड संख्या -97 के शिकायतकर्ता त्रिलोकी चद सिंह लवली  को फोन लगाकर वार्ता की। और जलकल विभाग से समस्या के समाधान पर फीडबैक भी मांगा।शिकायतकर्ता ने संतुष्टि जताई तो अंगरायुक्त ने  कार्य की रफ्तार बढ़ाने के  निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने वसुंधरा प्रहलाद गाड़ी क्षेत्र के अरुण और  जितेंद्र श्रीवास्तव साहिबाबाद को भी संपर्क करते हुए फीडबैक लिया। और अधिकारियों को दिए गए फीडबैक पर और बेहतर कार्य करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए। नगरायुक्त ने उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग की टीम को आपसी समन्वय बनाते हुए शहर हित में कार्य करने के लिए निर्देश दिए।

     कार्य में  लापरवाही मिली तो  किया जायेगा  सस्पेंड:अगर आयुक्त

     नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह  ने कार्य में लापरवाही मिलने पर सस्पेंड करने के लिए निगम अफसरों और कर्मचारियों को  चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता अवश्य करें। नगर निगम कर्मचारी व अधिकारी शहर हित में 24 घंटे कार्य करने के लिए तत्पर रहे। और कार्य की रफ्तार को  बढ़ाए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम को प्रतिदिन 70 से 90 आईजीआरएस के माध्यम से संदर्भ प्राप्त होते हैं।  विभागों के माध्यम से 80 फीसदी निस्तारण की कार्रवाई प्रतिदिन की जाती है। इसलिए आप भी गुणवत्ता पूर्ण कार्य करते हुए कार्य की रफ्तार बढ़ाए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here