सरकार का बहुत बड़ा फैसला: सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर मिलेंगे इतने लाख रुपये

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने कहा कि नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना को पुनरीक्षित किया गया है। अब सफाई कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर उनके परिजन को 5 लाख रुपए की बीमा राशि मिलेगी। पहले यह राशि 2 लाख रुपए थी। सामान्य मृत्यु पर पूर्व की तरह एक लाख रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:– कर्नाटक में शानदार जीत के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारियों का बीमा योजना (Bima Yojana) में अंशदान पहले की तरह 20 रुपए प्रतिमाह ही रहेगा। शेष राशि शासन द्वारा दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना में दावा प्रकरणों की स्वीकृति संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर बीमा राशि बढ़ाने की घोषणा की थी।

About The Author

Related Posts