हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा साध-संगत ने ल...

    साध-संगत ने लगाई ठंडे मीठे पानी की छबील

    सच कहूँ/तरसेम सैनी,शामवीर
    रतनगढ़। ब्लॉक रतनगढ़ द्वारा ब्लॉक में पिछले कई सालों से गांवों के विभिन्न स्थानों पर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई जा रही है। इसी कड़ी में साध-संगत ने ब्लॉक रतनगढ़ के गांव अलिका में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मढ रोड पर ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई। इस मौके पर ब्लॉक रतनगढ़ के गांव अलिका की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार गुरलाल इन्सां, रंगा इन्सां, जीत इन्सां, 15 मेंबर केवल इन्सां, रोहित इन्सां, बहन प्रेमो इन्सां, ज्ञान कौर इन्सां व सरवजीत कौर ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए ब्लॉक रतनगढ़ के गांव अलिका की साध-संगत लगातार मानता भलाई के 139 कार्य कर रही है।

     राहगीरों को गर्मी में प्यास से मिली राहत| welfare work

    इन्हीं कार्य के तहत शनिवार को गांव में ठंडे मीठे पानी छबील लगाई गई। इसी दौरान बड़ी तादाद में राहगिरो और आने जाने वालों ने ठंडा मीठा पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस की स्थानीय लोगों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की इस मानवीय कार्य पर भरपूर प्रशंसा की। उनका कहना था कि इस भीषण गर्मी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। धन्य है सेवादार, समाज के अन्य लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए और ऐसे पुण्य के कार्य करने चाहिए। इस मौके ब्लॉक रतनगढ़ के 25 मेंबर उत्तम इन्सां, 15 मेंबर बघेल इन्सां, जसबीर प्लाट, जगजीवन लधुवास, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई-बहन मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here