हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मेडिकल रिसर्च...

    मेडिकल रिसर्च के लिए संतलाल इन्सां की देहदान

    Medical Research sachkahoon

    समेजा कोठी (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक समेजा कोठी के गांव 22 पीटीडी निवासी शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार संतलाल इन्सां अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर मालिक के चरणों में सचखण्ड जा विराजे। परिजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए रिसर्च के लिए सचखण्डवासी संतलाल इन्सां की देहदान की। एफएम मेडिकल (Medical Research) कॉलेज आगरा से पहुंची टीम देह लेकर रवाना हो गई।

    45 मेम्बर मास्टर जसपाल सिंह इन्सां ने बताया कि दस्तावेज सम्बंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शनिवार को सुबह करीब 11 बजे पावन देह रवाना की गई। इस मौके पर गांव के सरपंच सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति, ब्लॉक के जिमेवार व साध-संगत मौजूद रही। इस मौके पर साध-संगत ने संतलाल इन्सां अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा संतलाल इन्सां (Medical Research) तेरा नाम रहेगा के गगनभेदी नारे लगाकर उनकी देह को विदाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here