हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरपंच एसोसिएश...

    सरपंच एसोसिएशन प्रधान की गोली मारकर हत्या

    Sarpanch, Shot, Death, Dead Body, Refuse

    फैमिली ने डेड बॉडी को उठाने से कर दिया इनकार

    बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के बाहमणौली गांव के सरपंच अनूप छिल्लर मलवा की फैमिली ने शनिवार को उनकी डेड बॉडी को उठाने से इनकार कर दिया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बहादुरगढ़ ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मलवा की बाइक सवार युवकों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब खेतों में स्थित अपने भट्ठे से लौट रहे थे।

    गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर है आरोप

    हत्या की वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, मगर वारदात में गांव के ही एक युवक और उसके साथियों का नाम सामने आया है। उधर शनिवार सुबह अनूप की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम तो पुलिस ने करवा दिया, मगर फैमिली ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के चलते डेड बॉडी को उठाने से इनकार कर दिया है। पुलिस अफसरों ने समझाने की कोशिश की, पर परिजन एसपी और आईजी के आने से पहले डेड बॉडी को उठाने के लिए तैयार नहीं हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।