हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी छ: दिवसीय ग्र...

    छ: दिवसीय ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता की शुरुआत

    Rampur
    Rampur
    • पौधारोपण कर सेल्फी भेजने पर एसडीएम करेगी सम्मानित
    • एक जून से 6 जून तक चलेगा अभियान

    सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी

    रामपुर मनिहारान-तहसील प्रशासन पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता की शुरुआत करने जा रही है।यह अभियान एक जून से 6 जून तक चलेगा।उत्तम कार्य करने वालों को तहसील सभागार में सम्मानित किया जाएगा।
    गुरुवार को एसडीएम संगीता राघव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पाँच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तहसील स्टाफ द्वारा पर्यावरण के सरंक्षण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत तहसील रामपुर मनिहारान क्षेत्र की समस्त जनता से पौधे लगाए जाने एवं पशुओं, पक्षियों की देखभाल व सम्पूर्ण पर्यावरण का रख रखाव किया गया है।

    Rampur
    Rampur

    एसडीएम ने कहा 1 जून से छह जून तक इस अभियान के तहत जनता पर्यावरण सरंक्षण हेतु पौधे लगाते हुए एक ट्रेंड चलाएं व सम्बंधित फोटो (ग्रीन सेल्फ़ी) 9454416974 पर व्हाट्सएप करें। उत्तम कार्य करने वालों को आगामी 9 जून को तहसील सभागार में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए इससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा कार्य किया जा सकेगा और जनता में पर्यावरण के प्रति लगाव भी बढ़ेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here