Rahul Gandhi as Leader of Opposition: सोनिया कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त, राहुल गांधी बने विपक्ष के नेता

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Rahul Gandhi as Leader of Opposition : नई दिल्ली (एजेंसी)। एक तरफ जहां, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया, वहीं कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता राहुल गांधी को नियुक्त किया गया। संयोगवश 2014 से लोकसभा बिना विपक्षी नेता के ही चल रही थी, क्योंकि कोई भी पार्टी इस भूमिका को संभालने के लिए आवश्यक सीटें हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई थी। Congress Party

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के दौरान कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का पार्टी नेताओं गौरव गोगोई, तारिक अनवर और के सुधाकरन ने समर्थन किया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना जाता है।’’ कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में विश्लेषकों की उम्मीदों को धता बताते हुए 99 सीटें हासिल कीं। 2014 के बाद कांग्रेस पहली बार विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने के योग्य बनी। पिछले 10 वर्षों में कोई भी विपक्षी दल यह भूमिका हासिल करने में कामयाब नहीं हुआ था, क्योंकि उनकी संख्या सदन में कुल सीटों के अपेक्षित 10% से कम थी। Congress Party

Factory fire in Delhi : फैक्टरी में ल गी भीषण आग, तीन की मौत, छह घायल

About The Author

Ad Ad

Related Posts