मालिक का नाम सुखों की खान: डॉ. एमएसजी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

लाखों की तादाद में पहुंची साध-संगत | Gods Word

सरसा (आनंद भार्गव)। मालिक का नाम सुखों की खान है, (Gods Word) लेकिन वो खान ढूंढना बहुत जरूरी है। कहीं भी पता चल जाए कि इस दुनियां में सोने, चांदी, हीरे जवाहरात की खान है तो लोग दिन रात उन्हें ढूंढने में लगे रहते हैं, दिन रात मिट्टी छानते रहते हैं। आपके अंदर ऐसी खान है, जिसको हासिल करने से आपके गम, चिंता दूर हो जाएंगी। परमानंद मिलेगा और चेहरे पर बेइंतहा खुशियां छा जाएंगी। उक्त वचन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शाह सतनाम जी धाम में आयोजित रूहानी सत्संग के दौरान फरमाए।

11,560 लोगों ने लिया गुरुमंत्र | Gods Word

  • पूज्य गुरुजी ने 11,560 लोगों को नाम, गुरुमंत्र दिया।
  • हजारों लोगों ने जाम ए इन्सां ग्रहण कर बुराइयां त्यागने व मानवता भलाई कार्य करने का संकल्प लिया।
  • पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि इंसान जरूर कोशिश करेगा कि क्यों ना ऐसी खान को हासिल किया जाए।
  • हैरानी की बात है कि इसको पाने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता, कोई दान चढ़ावा नहीं देना पड़ता।

जट्टू इंजीनियर की डीवीडी लांच | Gods Word

आप जी ने फरमाया कि वो खान है हरी रस, आबोहयात की खान, जो सब में मौजूद है। राम नाम की खान को पाने के लिए सुमिरन करना पड़ता है। भक्ति में समय लगाना पड़ता है तभी वो खान नसीब होती है। एक बार वो हरी रस मिल गया तो सारी जिंदगी आप बेगमपुर के बादशाह बन जाओगे। सुख- शांति- खुशियों से मालामाल हो जाओगे। इसको पाने के लिए कोई जंगल पहाड़ों में नहीं जाना पड़ता और ना ही घर बार छोड़ना पड़ता है।

इसके लिए आपके हाथ कार यानि कार्य की तरफ हों व ध्यान यार यानि प्रभु परमात्मा की तरफ हो। हाथों पैरों से कर्मयोगी बनो और जिव्हा-ख्यालों से ज्ञानयोगी बनो। पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, मन व माया आपके श्वासों को लूट रहे हैं। आप इनमें डूब कर खुश होते हैं। आपका हर श्वास त्रिलोकी से भी बेशकीमती है, इनमें जितने लगा दिए बर्बाद हो गए।

यारी करनी है तो परमात्मा से करो | Gods Word

  • आप जी ने फरमाया कि संत कहते हैं कि संग करने से पहले हजार बार सोचो।
  • संग सोहबत इंसान को ले डूबती है।
  • अपनी कमियां ढूंढों, बुरा संग ना करो।
  • यारी करनी है तो उस परमपिता परमात्मा, अल्लाह, राम से करो।
  • उसे अपना सर्वश्रेष्ठ, बेस्ट फ्रेंड बना लो।
  • इस दौर में अगर अंदर का खजाना हासिल करना चाहते हो तो अच्छा संग करो और सत्संग जरूर सुनो।
  • सत्संग सुनकर मानते हो तो फायदा ज्यादा है,
  • आप अंदर के खजाने की तरफ बढ़ते हैं।
  • पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि सबसे सच्चा दोस्त राम सतगुरु है जो आपके बडे से बडे गुनाह को कब चुटकी में माफ कर देता है
  • आपको पता ही नहीं लगता।
  • आपकी भक्ति व मानवता भलाई के कार्यों को देखते वो पहाड़ जैसे कर्मों को चकनाचूर कर देता है।

बाक्सर मनोज कुमार को दी बधाई | Gods Word

  • भारतीय बाक्सर मनोज कुमार द्वारा चेक गणराज्य में 48वीं ग्रां प्री उस्तीनाद लाबेम चैंपियनशिप मेें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
  • पूज्य गुरू जी ने ट्विट कर बधाई देते हुए बाक्सर मनोज कुमार को शुभकामनाएं भी दी।

4 जरूरतमंदों को दिए चैक | Gods Word

पूज्य गुरुजी ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के भलाई फंड से 4 जरूरतमंदों को सौंपे। पूज्य गुरुजी ने गुरभगत सिंह इन्सां निवासी मुक्तसर पंजाब को उसके पिता के इलाज के लिए 1 लाख, जोगिंद्र इन्सां जिला पानीपत को उसकी पत्नी के इलाज के लिए 75 हजार, बग्गा सिंह इन्सां जिला पटियाला को बेटे के इलाज के लिए 1 लाख तथा कुलविंद्र कौर इन्सां जिला फरीदकोट को पति के इलाज के लिए 40 हजार रुपए के चैक सौंपे।

7 दिन चलेगा पावन भंडारे का कार्यक्रम | Gods Word

सत्संग के दौरान पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि अगस्त माह का पावन भंडारा 7 दिनों तक चलेगा। 10 से 16 अगस्त तक चलने वाले पावन भंडारे में सातों रात भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भंडारे में आकर्षण का केंद्र मेला टाईप वातावरण होगा, जिसमें अलग अलग राज्यों की दुकानें होंगी। सत्संग के दौरान रोजाना गुरुमंत्र दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author