Anushka Sharma Second Pregnancy: विराट, अनुष्का के घर पर आने वाला है नन्हा मेहमान!

Published On

Virat Kohli Anushka Sharma: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान विराट कोहली के आंगन में दोबार फिर किलकारियाँ गूंजने वाली हैं। उनके घर से यह बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली की पत्नी अनुष्का दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। लेकिन इसको लेकर किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और ना ही दोनों ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की है। Anushka Sharma Second Pregnancy

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। विराट कोहली एक बार फिर से पापा बनने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो ”अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों आखिरी में ही यह सूचना सभी के साथ शेयर करेंगे। ” बता दें कि विराट-अनुष्का के यहां जनवरी 2021 में पहले बच्चे के रूप में बेटी ने जन्म लिया था। कोहली-अनुष्का ने बेटी का नाम वामिका रखा था।

Anushka Sharma Second Pregnancy
Anushka Sharma Second Pregnancy: विराट, अनुष्का के घर पर आने वाला है नन्हा मेहमान!

खबर यह भी है कि अनुष्का विश्व कप 2023 के दौरान विराट के साथ यात्रा नहीं करेंगी। क्योंकि कोहली विश्व कप के दौरान विभिन्न शहरों में सफर करेंगे। लेकिन वे अनुष्का को इस सफर में अपने साथ नहीं रखेंगे। बता दें कि कोहली और अनुष्का ने अपनी पहली बेटी को भी अभी तक पब्लिक से दूर रखा है। इन दोनों ने वामिका का चेहरा दिखने वाली फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है। कोहली-अनुष्का इस मामले को लेकर काफी प्राइवेट रहना पसंद करते हैं। कोहली और अनुष्का अपनी प्राइवेसी का काफी ध्यान रखते हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। जिसकी शादी की किसी को खबर नहीं थी। इन दोनों ने शादी के बाद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी थी। अनुष्का ने शादी के करीब 4 साल बाद बेटी को जन्म दिया था। वामिका के बाद अब दूसरी बार फिर वह दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

About The Author

Related Posts