बास्केटबॉल के लीजेंड खिलाड़ी इविंग कोरोना से संक्रमित

Published On

वाशिंगटन। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और जॉर्जटाउन यूनीवर्सिटी पुरुष बास्केटबॉल टीम के कोच पैट्रिक इविंग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। यूनीवर्सिटी ने कहा कि इविंग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 57 वर्षीय इविंग ने बयान जारी कर कहा, ‘यह वायरस काफी गंभीर है और इसे हल्के में नहीं लें। मैं चाहता हूं कि सभी स्वस्थ्य रहें। मैं स्वास्थ्यकर्मियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

इविंग ने अपना अधिकांश एनबीए करियर न्यूयॉर्क निक्स के साथ बिताया है। उन्होंने 17 साल के अपने करियर में करीब 25000 अंक स्कोर किए हैं। वह दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। इविंग को 2008 में नाइस्मिथ मेमोरियल बास्केटबॉल हॉल आॅफ फेम में शामिल किया गया था। वह 2017 से जॉर्जटाउन के कोच हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts