दिल्ली ओलंपिक पेंचक शिलात गेम्स में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण पदक

Published On

खरखौदा, सच कहूं/ हेमंत कुमार। दिल्ली के पालम में आयोजित सेकंड दिल्ली स्टेट ओलंपिक पेंचक शिलात गेम्स में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। इन पदकों में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। जूनियर वर्ग में सुमित (55 किग्रा), मयंक और राहुल ने स्वर्ण पदक, नमन ने रजत और निखिल ने कांस्य पदक हासिल किए। सीनियर वर्ग में हर्ष फौगाट ने रजत पदक अपने नाम किया।

विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, स्कूल के संस्थापक सत्य प्रकाश दहिया, प्रिंसिपल दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, अशोक कुमार भारतीय खेल प्राधिकरण, और कोच जगमेंद्र पांचाल ने पदक विजेताओं को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में 1 जून से 10 जून तक निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कोई भी इच्छुक खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल में सुधार कर देश व प्रदेश के लिए मेडल प्राप्त कर सकता है।विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, विद्यालय प्रबंधन समिति और माता-पिता को दिया।

About The Author

Related Posts