विराट कोहली देंगे इस्तीफा? रोहित शर्मा बन सकते हैं भारतीय टीम के कप्तान

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजनीति के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम में भी एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभी मौजूदा कप्तान विराट कोहली के अक्तूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वनडे और टी-20 के कप्तानी से त्यागपत्र देने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने की संभावना है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

कोहली 21 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले 21 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान वे टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 50 पारियां खेल चुके हैं। हालांकि, उनके बल्ले से एक शतक का निकलना अभी बाकी है। कोहली का आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान आया था, तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts