World Wrestling Championship: बजरंग ने रजत जीता

Published On

बुडापेस्ट: बजरंग पुनिया ने सोमवार को यहां विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया। जापान के ताकुतो ओतोगुरो ने उन्हें फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में 16-9 से हराया।

ताकुतो विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले जापान से सबसे युवा पहलवान बने। बजरंग भले ही स्वर्ण जीतने से चूक गए, लेकिन वे विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए। उन्होंने 2013 में इसी जगह फ्रीस्टाइल 61 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। बजरंग ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाड में स्वर्ण पदक जीते थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts