Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी हरियाणा विधानसभा का चुनाव, इंडिया गठबंधन खत्म

Published On

90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, चुनाव प्रचार मुहिम का आगाज

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी की तरफ से हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया गया है। अभी तक इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐसे किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनने साफ इनकार कर दिया है। जिससे स्पष्ट है कि अब हरियाणा में इंडिया गठबंधन का कोई भी आधार नहीं होगा और आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में कांग्रेस व भाजपा को टक्कर देने के लिए उतर जाएगी। आम आदमी पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा चुनाव की मुहिम का आगाज किया गया और इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव में हरियाणा में आम आदमी पार्टी करिश्मा करने का मादा रखती है और वह सरकार भी बनाएगी।

Chandigarh News

चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि हर चुनाव का अपना दायरा होता है और हर चुनाव में स्थिति भी अलग होती है इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, पंजाब की तरह सरकार बनते नजर आएगी। भगवंत मान ने कहा कि जालंधर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ज्यादा वोट नहीं मिले थे परंतु जब जालंधर विधानसभा का उपचुनाव हुआ तो आम आदमी पार्टी की तरफ से 60 फीसदी वोट हासिल किए गए इसलिए लोकसभा चुनाव में क्या हुआ या क्या नहीं हुआ, उसका अंदाजा लगाते हुए विधानसभा चुनाव के बारे में कोई भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। भगवंत मान ने कहा कि हम हरियाणा में अलग रणनीति के तहत उतारते हुए चुनाव में जीत हासिल जरूर करेंगे। Aam Aadmi Party

यह भी पढ़ें:– ICC News : पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, छिन सकती है आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए क्यों…

About The Author

Related Posts