Congress: बैंक खाते सील करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Income Tax Notice: कांग्रेस को इनकम टैक्स के नोटिस और पार्टी के बैंक खाते सील किए जाने को लेकर शनिवार चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान कार्यकतार्ओं के हाथ में खाली प्लेट और कप था। इस दौरान लक्की ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए की वह एजेंसी को अपने हिसाब से चला रही है और विपक्ष को दबाने का काम कर रही है लेकिन जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। Congress

बता दें कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ रही है और अपने कांग्रेस (Congress) को सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया है उसी के चलते अब चंडीगढ़ में हर मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर बीजेपी को घर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए भाजपा ‘टैक्स आतंक’ का सहारा ले रही है।

यह भी पढ़ें:– दुराचार के आरोपी को दस वर्ष का कठोर कारावास

About The Author

Related Posts