10 लाख टन गेहूं होगा मिस्र को निर्यात : कटारिया

Published On

अंबाला l भारत दस लाख टन गेहूं (Wheat) मिस्र को निर्यात करेगा। यह जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया ने रविवार को एक प्रेस बयान में दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार को उम्मीद है कि गेहूं निर्यात एक करोड़ टन के लक्ष्य को छुएगा। उन्होंने बताया कि सरकार को निर्यात लक्ष्य पूरा करने में मदद करने के लिए प्रमुख निजी कंपनियां मंडियों से गेहूं की फसल उठा रही हैं।

कटारिया ने बताया कि भारत विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के समक्ष, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर खाद्य संकट पर चर्चा होगी, अपना पक्ष रखेगा। उन्होंने कहा कि भारत युद्ध समाप्त करने की अपील भी करेगा क्योंकि युद्ध से खाद्य उत्पादक अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। कटारिया ने कहा कि भारत दूसरा सबसे बड़ा गेहूं (Wheat) उत्पादक है और सरकार गेहूं उत्पादन बढ़ाने की हर संभव कोशिश कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts