डीएलएड की परीक्षा में नकल के 10 मामले दर्ज

Published On
  • परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के कारण 01 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त

भिवानी(सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019, 2020 की प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2021 के प्रथम वर्ष (नियमित) परीक्षा में विभिन्न उड़नदस्तों द्वारा अनुचित साधन के कुल 10 मामले दर्ज किए गए। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव के उड़न दस्तों द्वारा जिला-भिवानी के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा शान्तिपूर्वक ढग से चल रही थी।

उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव के उड़न दस्तों द्वारा जिला-रेवाड़ी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा नकल के 4 केस दर्ज किए। इसके साथ ही जिला-कुरूक्षेत्र, महेन्द्रगढ़ व सोनीपत में नकल के 5 मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त प्रश्र-पत्र उड़न दस्ता महेन्द्रगढ़ द्वारा अनुचित साधन का 01 केस दर्ज किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts