महेंद्रगढ़ में 205 किग्रा डोडा पोस्त बरामद

Published On

महेंद्रगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिले में एक लावारिस वाहन से 205 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम को गश्त के समय गुप्त सूचना मिली कि फ्लाई ओवर रिवासा पर एक गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी है, जिसमें मादक पदार्थ होने का अंदेशा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर इस वाहन जांच की तो इससे प्लास्टिक के 13 कट्टे बरामद किए गये, जिनसे करीब 205 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना महेंद्रगढ़ शहर में मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में पुलिस ने पानीपत जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 34 किलो गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपी की पहचान पंजाब के नवांशहर निवासी जॉनी के रूप में हुई है। आरोपी उत्तराखंड से यह मादक पदार्थ लाया था और पानीपत के आसपास के क्षेत्र में इसे बेचने की फिराक में था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts