स्वामी विवेकानंद स्कूल गोरीवाला के 31 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट में जगह

12वीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम

Manmohan Picture
Published On

गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोरीवाला का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया और मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। Sirsa News

कला संकाय में शगनवीर कौर ने 482 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संगम ने 478 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि राजवीर कौर ने 472 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पलक ने 467 अंक, रवि शर्मा ने 466 अंक, मोनिका ने 455 अंक, अपूर्व ने 453 अंक, रुचि ने 448 अंक, अमिषा ने 442 अंक, पूजा ने 439 अंक, अनमोल ने 435 अंक,  रमन टाडा ने 413 अंक , नमन ने 410 अंक ,  जसमीन कौर ने 407 अंक, दिपांशु ने 405 अंक तथा रजनी ने 396 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विज्ञान संकाय में गंगा ने 447 अंक, वैष्णवी ने 439 अंक व तनिष गर्ग ने 436 अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और अध्यापकों के मार्गदर्शन के कारण विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News

About The Author

Ad Ad

Related Posts