घटेंगे सड़क हादसे… सभी राजमार्गों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे

Published On

36 करोड़ का बजट सड़क सुरक्षा गतिविधियों के लिए मंजूर

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सभी राजमार्गों पर उपयुक्त लाइट, साइन बोर्ड व सौंदर्यीकरण का कार्य करने का खाका तैयार किया है। इसके अलावा, रिफलेक्टिव टेप व साइन बोर्ड भी लगाए जाएं, ताकि रात्रि के समय ब्लाइंड स्पॉट व क्रासिंग पर दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इस वर्ष यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने, इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने और यातायात नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए किये जाने वाले कार्यों हेतु लगभग 36 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:– शराबी बेटे ने चाकू से मां-बाप पर किया हमला, गंभीर

लाइव मैप से की जा रही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान

आधुनिक युग में तकनीक का उपयोग कर लाइव मैप के माध्यम से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। जहां ज्यादा दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, लाइव मैप पर ऐसे स्थानों के लिए स्वत: एक ग्रिड तैयार हो जाता है, जिससे पुलिस को तुरंत ऐसे स्थानों की जानकारी मिलती है। यह डाटा विभिन्न विभागों के साथ सांझा किया जाएगा ताकि ऐसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

30-30 लाख का बजट जिला सड़क सुरक्षा समितियों को दिया

जिला सड़क सुरक्षा समितियों को 30-30 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया। यमुनानगर, पलवल और सोनीपत में स्थापित किये जाने वाले ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) के लिए विभिन्न कार्यों हेतू 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई।

1.20 करोड़ उच्चतर शिक्षा विभाग को आवंटित

कॉलेज विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतू उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके उच्चतर शिक्षा विभाग को 1.20 करोड़ रुपये आवंटित किये गए। इसी प्रकार, स्कूल शिक्षा विभाग को भी सड़क सुरक्षा हेतू 1.74 करोड़ रुपये आवंटित किये गए।

‘‘सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से सभी राजमार्गों पर उपयुक्त साइन बोर्ड लगाने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गए हैं। इन कार्यों को लेकर 36 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।
-संजीव कौशल, मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts