जिला में कोरोना के 36 मिले नए केस मिले

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं। जिला में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या अब 4776 हो गई है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है। वहीं 36 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि बुधवार को मिले संक्रमितों में रानियां गेट से दो, प्रेमनगर से एक, लघु सचिवालय से एक, सुभाष बस्ती से एक, सिविल अस्पताल से एक, नोहरिया बाजार से एक, रोड़ी बाजार से एक, गुरुनानक नगर से एक, गौशाला मोहल्ले से एक, बरनाला रोड से एक, शाह सतनाम नगर से एक, हुडा सेक्टर से एक, डबवाली से 16, कालांवाली से एक, ओढां से एक, नाथूसरी चोपटा से एक, रानियां से एक, चौटाला से एक व बड़ागुढ़ा से भी एक केस शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 94723 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 4776 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में अब 393 केस एक्टिव हैं, जिनमें से 295 होम क्वारंटाइन हैं और 98 अस्पताल में दाखिल है। 4308 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। अभी 943 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिला में कोरोना से मरने वालों की संख्या 75 हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts