रसोई में सिलेंडर फटने से परिवार के 4 लोग घायल, हालत गंभीर

Published On

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर(Cylinder Explosion) फटने के बाद आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शीतला कॉलोनी में शुक्रवार रात लक्ष्मी किराए के मकान की रसोई में खाना बना रही थी। तभी जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और कमरे में मौजूद चारों लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घायलों में 40 वर्षीय संजू, उनकी पत्नी लक्ष्मी (36), बेटी निकिता (19) और बेटा नितिन (12)(Cylinder Explosion) शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले संजू यहां रेहड़ी-पटरी लगाने का काम करते हैं और परिवार के साथ इस घर में किराये पर रहते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायल करीब 60-70 फीसदी तक जल गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts