होटल में लगी भयंकर आग, लाखों रूपए का फर्नीचर जलकर राख 

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

थानेसर (सच कहूँ/आरडी गोयल)। Thanesar News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट के सामने  हॉटल में वीरवार देर रात्रि भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रूपए का हॉटल में फर्नीचर जलकर राख हो गया। जैसे ही हॉटल में आग लगी तो एक दम से पूरी तरह से धधक गई व अंधेरा रोशनी में प्रवर्तित हो गया। आग की लपटों को देखकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सैंकड़ों छात्र थर्ड गेट पर पहुंच गए। हॉटल मालिक ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था, जिसके पीछे बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे बिजली के तारों में स्पार्किंग हो रही थी, जिसकी शिकायत तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। शिकायत के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तारों को ठीक कर देर शाम बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।

हालांकि, बिजली आने के कुछ ही समय बाद पड़ोसियों ने दुकान में शॉर्ट सर्किट और आग लगने की सूचना दी। इसके बाद रात 11 बजे डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उन्होने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब 45 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं, पहली फायर ब्रिगेड गाड़ी में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत आई और प्रेशर भी नहीं बन पाया। बाद में दूसरी गाड़ी रात्रि सवा 12 बजे पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया। हॉटल मालिक ने इस घटना को लेकर बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। शिकायतकर्ता कैलाश चावला ने पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत दर्ज करवा दी है तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। Thanesar News

यह भी पढ़ें:– हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हर्ष ने लहराया परचम, कैराना ब्लॉक में टॉपर बने

About The Author

Related Posts