डबवाली रेलवे क्वार्टर में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published On

डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। शहर के रेलवे क्वार्टर में सोमवार रात एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रेलवे ट्रैक मेंटेनर जुगनू की बेटी शिवानी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि युवती की मौत करंट लगने से हुई है। शव इन्वर्टर के पास पड़ा था और पास में युवती का भाई भी बेसुध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि शिवानी के माता-पिता रात सवा आठ बजे सब्जी खरीदने बाजार गए हुए थे। Dabwali News

वापस लौटने पर उन्होंने अपनी बेटी को इन्वर्टर के पास बेहोश पड़ा पाया। परिजनों के शोर मचाने पर पिछले कमरे में मौजूद शिवानी का भाई सागर भी बाहर आया, जो इस दृश्य को देखकर सदमे में बेहोश हो गया। परिवार ने तुरंत दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। युवती की आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही रेलवे कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Dabwali News

CM Flying’s Raid: मतुवाला में सिहाग डेयरी पर सीएम फ्लाइंग की रेड, टीम ने भरे दुग्ध व घी के सैं…

About The Author

Related Posts