एक करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का धोखाधड़ी से लोन करवाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी पुलिस ने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी से एक करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का फर्जी तरीके से लोन करवाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चोलामंडलम शाखा भिवानी के लीगल मैनेजर वीरेंद्र सिंह द्वारा सिटी थान में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सतनाली के गांव जड़वा निवासी मनोज व संदीप ने अपनी कृषि भूमि को व्यावसायिक भूमि दशार्ते हुए सतनाली क्षेत्र की दुकानों की फर्जी फोटो एवं जाली रिपोर्ट तैयार कर कंपनी से धोखाधड़ी पूर्वक एक करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का लोन प्राप्त किया। Bhiwani News

इस मामले में कार्रवाई करते हुए इन्वेस्टिगेशन विंग-4 की टीम ने मामले की गहन जांच की तथा एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुख्य आरोपी को नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारनौल निवासी बलजीत के रूप में हुई है। आरोपी वेंडर का कार्य करता है और उसने सह आरोपियों के साथ मिलकर कृषि भूमि के स्थान पर व्यावसायिक दुकानों की फर्जी फोटो लगाकर जाली मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की थी। इसी फर्जी रिपोर्ट के आधार पर कृषि भूमि की वास्तविक कीमत से अधिक मूल्य दर्शाकर लोन स्वीकृत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आवश्यक पूछताछ की गई। आरोपी को पुन: माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:– ‘वैध पट्टे की आड़ में अवैध खनन कर रहा ठेकेदार’

About The Author

Related Posts