Protest: काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध

Published On

Protest: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन सरसा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय के काली पट्टी पहनकर रोष जताया। इस रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी सब यूनिट प्रधान मनमोहन, ओद्यौगिक इकाई प्रधान मीत ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन यूनिट प्रधान मीत चावला एवं सचिव लखवीर सिंह ने किया। Sirsa News

बिजली यूनियन के राज्य उपप्रधान बाबूलाल ने बताया कि शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिवसीय काली पट्टी पहनकर विरोध जता रहे हैं, जिसमें हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के साथ पिछले दस वर्षों से बातचीत न करते हुए कॢमयों के साथ वायदाखिलाफी की है। उन्होंने बताया कि सरकार की उदासीनता के चलते कुरूक्षेत्र में सर्व कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक में कर्मचारी वर्ग से जुड़े मुद्दों को चिन्हित करते हुए आंदोलन को जारी रखने का फैसला लिया।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में प्रदेश में सभी प्रकार के कच्चे कर्मियों के लिए एक स्थाई पॉलिसी बनाकर सरकार रेगुलर करे, पुरानी पेंशन बहाल करे, खाली पदों पर स्थाई भर्ती करे, निजीकरण नीति पर रोक लगाए। सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट करने वालों में सुरजीत सिंह बेदी, लखवीर सिंह, रोहताश शर्मा, ललित कुमार, करणी सिंह भाटी, जेई रामप्यारा, सतवीर कुंडू आदि मौजूद थे। कर्मचारी नेता राजेश भाकर ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी है। लगातार इस आंदोलन को तेज करते हुए जनता के बीच जाएंगे। कर्मचारी वर्ग, मजदूर, किसान, मेहनतकश वर्ग की विरोधी नीतियों का लगातार विरोध करेगा। Sirsa News

Shakib Al Hasan : बांग्लादेश हिंसा में ऑलराउंडर क्रिकेटर शाकिब अल हसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज!

About The Author

Related Posts