शिक्षा और रोजगार
शिकायतों के निस्तारण के साथ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय कर रहा प्रशासन: विधायक पवन खरखौदा
शिकायतों के निस्तारण के साथ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय कर रहा प्रशासन: विधायक पवन खरखौदा
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: विधायक पवन खरखौदा की अध्यक्षता में उप मंडल कार्यालय खरखौदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से गांव पिपली से जमाबंदी में लोन की रकम ठीक करवाने, गांव तुर्कपुर से सोलर मोटर चोरी होने के बाद एफआईआर दर्ज न करने, नगर पालिका की सार्वजनिक जमीन व रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके अलावा पेंशन और फैमिली आईडी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
सभी शिकायतों की सुनवाई करते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनें और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने की दिशा मंन निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अचिन काल्टा, सुपरीटेंडेंट राजेश, एमिनेंट पर्सन सुनील पांचाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।