Haryana: हरियाणा के इस जिले को अनिल विज ने दे दी बड़ी खुशखबरी, मिलने वाली है ये सुविधा, जानिये

Published On

Haryana अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और स्टेशन को लेकर 300 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग चरणों में रि-डिजाइन किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टेशन पर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्टेशन के तौर पर विकसित करने के लिए अपने सुझाव भी दिए। विज अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अध्यक्षता की रहे थे। बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों के संबंधित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। कुछ कार्यों में देरी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा इन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:– Home Made Cold Drinks: गर्मियों में घर पर बनाएं इस तरह कोल्ड ड्रिंक, पीते ही मस्त-मस्त हो जाओगे

समीक्षा बैठक में मौजूद रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन को आधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित करने संबंधी जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्टेशन को लेकर 300 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग चरणों में रि-डिजाइन किया जाएगा। पहले फेज में 100 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान है तथा वर्ष 2060 को लक्ष्य लेकर स्टेशन को रि-डिजाइन किया जाएगा जिसमें स्टेशन पर प्लेटफार्मों का विस्तार व उन्हें चौड़ा करने, स्टेशन पर लिफ्टों की संख्या बढ़ाने, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, रेलवे स्टेशन से बाहर आने-जाने के रास्ते में सुधार एवं अन्य कार्य शामिल हैं। इस संबंध में वीडियो प्रेजेंटेशन भी मंत्री अनिल विज को दिखाई गई। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रेलवे से जुड़ी अन्य परियोजाएं जिनमें मच्छौंडा रेलवे ओवर ब्रिज, फ्रेट टर्मिनल व अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। वहीं मंत्री अनिल विज ने बैठक में डीआरएम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई।

जीटी रोड पर फैंसी लाइट व पौधरोपण के निर्देश दिए | Haryana

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी से टांगरी नदी तक जीटी रोड पर फैंसी लाईट लगाने के साथ-साथ डिवाईडर पर बेहतरीन पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जीटी रोड पर 1857 के शहीदों की याद में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है और इसके आसपास जीटी रोड के अलावा सर्विस लेन को बेहतर बनाया जाए ताकि आने-जाने में वाहन चालकों को कोई दिक्कत न झेलनी पड़े।

ड्रेनों की सफाई के दिए निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सिंचाई विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को मुख्य नालों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने महेशनगर ड्रेन, गुडगुडिया नाले में सफाई करने तथा शहरी क्षेत्र से बाहर गुडगुडिया नाले को चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को बरसातों से पहले महेशनगर पंप हाउस पर पूरी कार्य प्रणाली को चैक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बरसातों के समय पंप हाउस से पानी ठीक प्रकार से टांगरी नदी में जाए यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने महेशनगर पंप हाउस को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए हॉटलाइन से जोड़ने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, उन्होंने नगर परिषद को बरसातों से पहले सभी स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइनों को जेट प्रेशर मशीन से साफ करने के निर्देश दिए।

About The Author

Related Posts