Toll Plaza News: इस हाईवे से हटाया जाएगा टोल प्लाजा, फ्री में गुजरेंगे वाहन, सरकार से मिली मंजूरी

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Toll Plaza News: टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-48 से हटाकर मानेसर से आगे पचगांव ले जाने की सरकार केन्द्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इससे लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए आवागमन आसान हो जायेगा।

जब टोल प्लाजा गुरुग्राम से 15 कि.मी. से ज्यादा दूर पचगांव चला जाएगा तो दिल्ली और मानेसर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी टोल नहीं देना पड़ेगा। स्थानीय लोग 2014 से इसे हटाने की मांग कर रहे थे। टीम यह भी तय करेगी कि जिस जगह पर टोल प्लाजा बनाया जाना है वहां पर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर का स्टेशन बनाने में परेशानी तो नहीं आएगी।

28 एकड़ जमीन मिली | Toll Plaza News

ऐसे में बूथ आधारित कम से कम 30 लेन का टोल चाहिए जबकि एचएसआइआइडीसी से एनएचएआई को केवल 28 एकड़ जमीन मिली है। इतने में अधिक से अधिक 28 लेन का ही टोल प्लाजा बन सकता है। इसे देखते हुए मंत्रालय ने बूथलेस टोल प्लाजा बनाने को कहा है। बूथलेस टोल प्लाजा में 12 से 15 लेन की ही आवश्यकता पड़ेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा बूथलेस बनाया गया है। इसी तर्ज पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा बनाया जाएगा।

खेड़कीदौला टोल प्लाजा हटने से लगेंगे विकास को पंख

खेड़कीदौला टोल प्लाजा की वजह से आइएमटी मानेसर, सेक्टर-37, सेक्टर-34, कादीपुर, बसई एवं बेगमपुर खटोला औद्योगिक क्षेत्रों में विकास काफी प्रभावित है। इसके हटने से इन इलाकों में जहां विकास को पंख लगेंगे। वहीं टोल प्लाजा से गुजरने वाले दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश के लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। Toll Plaza News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन को लेकर आई ये बड़ी अपडेट!

About The Author

Related Posts