सेना भर्ती रैली 20 से 30 सितंबर तक हिसार में

Published On
  • आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर

हिसार (सच कहूँ/सरदाना)। हिसार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 20 से 30 सितंबर तक कैंट परिसर में चार जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व जींद के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक (एएमसी व वैटर्नरी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक युवा 5 सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती रैली में भाखड़ा बांध के विस्थापित भी भागीदारी कर सकते हैं। खुली भर्ती के लिए वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर पंजीकरण जारी है। अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन में उम्मीदवार का आधार नंबर दर्ज होना अनिवार्य है। अभ्यार्थी केवल एक ही पंजीकरण करें तथा जिन अभ्यर्थियों ने दो बार पंजीकरण कर दिया है तो वे अपना एक पंजीकरण रद्द करवा ले, अन्यथा ऐसे अभ्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

About The Author

Related Posts