हमला कर झपटा मोबाइल, केस दर्ज

Published On

जगाधरी (सच कहॅूँ न्यूज)। Jagadhri News: एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। गंगानगर वासी जयकुमार ने बताया कि वह मानकपुर में फैक्ट्री में कार्य करता है। वह फैक्ट्री से एक्टिवा पर अपने घर लौट रहा था। जब वह मानकपुर से थोड़ा आगे पहुंचा तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे रोक लिया। Jagadhri News

जैसे ही एक्टिवा रोकी तो बाइक से दो युवक उतरकर आए। मारपीट करते हुए एकदम से जेब से मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामले में जांच की। जांच के बाद सदर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। Jagadhri News

यह भी पढ़ें:–Cyber Crime: बातों में उलझा कर महिला से की ठगी

About The Author

Related Posts