पानीपत में राहुल गांधी को देखने के लिए लगी भारी भीड़

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरियां)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण आज पानीपत के सनौली से शुरू हुआ। राहुल गांधी की यात्रा पानीपत में 2 घंटे देरी से शुरू हुई। बता दें कि राहुल गांधी कल रात यूपी बॉर्डर से पानीपत में प्रवेश कर गए थे लेकिन रात्रि ठहराव सनौली मेरठ करके वह दिल्ली निकल गए थे और आज सुबह में दिल्ली से वापस सनौली आए और भारत जोड़ो यात्रा शुरू की।

राहुल गांधी की यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और श्रीनगर के कश्मीर में खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल हुए।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया था कि राहुल अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए बृहस्पतिवार रात को दिल्ली रवाना हुए थे। वह यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह लौटे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा में बृहस्पतिवार शाम को यात्रा के फिर से प्रवेश करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया।

राहुल गांधी लगभग 12 से 15 किलोमीटर पैदल चलकर संजय चौक पहुंचे रास्ते में कई जगह स्टाल लगाकर संस्कृत कार्यक्रम व ढोल नगाड़ों के साथ राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया।राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता दोपहर को पानीपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले कुछ दिन में यह पदयात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से होकर गुजरेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts