Traffic Challan: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के किए चालान

Published On

भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Bhiwani News: भिवानी ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को स्थानीय हुड्डा पार्क के पीछे अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए तथा उनके खिलाफ सख्त दिखाई दी। साथ ही पुलिस की दरियादिली भी दिखाई दी। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया तथा नियमों के बारे अवगत भी करवाया। ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश अनुसार नियमों की उलंघ्ना करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा रहा। साथ ही उन्हें नियमों की अनुपालना करने बारे समझाया भी जा रहा है।ताकि खुद भी सेफ रहें तथा दूसरे भी सुरक्षित रहे। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि शराब पीकर वाहन न चलाए, हेलमेट का प्रयोग करें,तथा सीट बेल्ट लगाए व लेन में चले यानी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: घरौंडा में नहीं रुकी रोडवेज बस, पानीपत टोल पर उतारे कॉलेज स्टुडेंट

About The Author

Related Posts