हरियाणा के इस गांव में बहुत बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटी, 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Published On

भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा के इस गांव में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नारनौल के कनीना गांव उन्हानी के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से 5 बच्चों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों के घायल होने की सूचना है। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद है।

कैसे हुआ हादसा

रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा चरखी दादरी से कनीना रोड पर हुआ। यह जी एल पब्लिक स्कूल की है। बस चालक ओवर स्पीड से दौड़ा रहा था बस की स्पीड मोड पर भी कम नहीं की। जिसके कारण बस चालक ने पहले पेड़ को टक्कर मारी जिसके बाद बस पलट गई। जैसे ही हादसे की सूचना लोगों को मिली वे घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। कई बच्चों को गंभीर चोटें आई है। आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां है। उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्‌टी नहीं की।

About The Author

Related Posts