मंगल गान से गूंजी कर्णनगरी, सेवा उत्सव के रूप में मनाया निष्काम कर्मयोगी मनोहर लाल का जन्मदिन

श्रद्धानंद आश्रम में महापौर, विधायक व वरिष्ठ नेताओं ने दी हवन में आहुति, केंद्रीय मंत्री के यशस्वी जीवन की प्रार्थना

Published On

करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: अंत्योदय के प्रणेता और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन मंगलवार को कर्णनगरी में सेवा, संस्कार और समर्पण के संगम के रूप में मनाया गया। इस विशिष्ट अवसर पर श्रद्धानंद अनाथालय आश्रम में आयोजित भव्य हवन-यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने संपूर्ण वातावरण भक्तिमय कर दिया। Karnal News

वर्तमान परिदृश्य में केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में हरियाणा में पारदर्शी शासन की नींव रखने वाले युगदृष्टा मनोहर लाल के प्रति जन-जन ने अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पवित्र मंत्रोच्चारण के मध्य पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ से हुई। महापौर रेणु बाला गुप्ता और नगर विधायक जगमोहन आनंद सहित समस्त अतिथियों ने आहुतियां डालकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान आश्रम की बालिकाओं ने खुशियां मिलें अपार हमारी कामना है जैसे भावपूर्ण भजनों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा एडवोकेट, भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, अधिवक्ता विजय पाल, पायल अरोड़ा, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप एवं मानव पुरी और सभी पार्षदगणों सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर से निष्काम कर्मयोगी मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व और सादगीपूर्ण जीवन को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सेवा मार्ग पर चलने का संकल्प | Karnal News

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि युगदृष्टा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जीवन श्रीमद्भगवद्गीता के निष्काम कर्म का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने हमेशा सादगी और अंतिम व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी है। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि यह पावन आयोजन उनकी सेवा यात्रा के प्रति हम सबकी कृतज्ञता का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं को स्कूल बैग, वाटर बॉटल और स्वास्थ्य किट सहित विशेष उपहार भेंट किए गए। बच्चों की मासूम मुस्कान ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

About The Author

Related Posts