झगड़े में भाई और भाभी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Published On

तोशाम (सच कहूँ/वीरेन्द्र)। भिवानी जिले में तोशाम क्षेत्र के गाँव गारनपुरा खुर्द में रात को झगड़े (Quarrel) में दो सगे भाइयों ने अपने ही बड़े भाई व भाभी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की माता मरमण की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की माँ मरमण ने बताया कि उसके तीन लड़के, दो लड़कियां हैं। बड़ा बेटा राजेन्द्र, छोटा सुरेश व सबसे छोटा रोहताश है।

महिला ने बताया कि राजेन्द्र शादीशुदा है। सुरेश व रोहताश अविवाहित हैं। बुधवार को राजेन्द्र व रोहताश भात में गाँव थिलोड़ गए थे। राजेन्द्र और उसकी पत्नी अलग मकान में रहते हैं जबकि रोहताश व सुरेश हमारे साथ रहते हैं। बुधवार रात दोनों वापिस शादी से घर आ गए थे। शराब के नशे में रोहताश व राजेन्द्र की आपस में कहा सुनी हो गई।

इसी दौरान काजल ने सुरेश और रोहताश को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। तभी सुरेश और रोहताश ने मिलकर काजल और उसके पति राजेन्द्र के ऊपर डण्डों से हमला कर दिया। हमले में काजल और राजेन्द्र के सिर में गहरी चोटें आई। इस दौरान सुरेश और रोहताश ने अपने माता-पिता को कमरे में बन्द कर दिया। मरमण ने पुलिस को बताया कि जिसके बाद झगड़े (Quarrel) की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग उनके यहां आ गए। तब काजल और राजेन्द्र के सिर और मुँह से खून निकल रहा था।

सिर में चोटों के कारण उसकी पुत्रवधु काजल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेन्द्र ने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर सुरेश व रोहतास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts