नहर में गिरी कार, एक परिवार के तीन लोग बह गए, लड़की बची

Published On

महेंद्रगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में गांव झगडोली के पास रात करीब दो बजे एक वैगनआर कार नहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग बह गए। जिनमें से एक की डेडबॉडी मिली है। करीब 13 साल की लड़की शीशा तोड़कर कार में से जिंदा निकल आई। समाचार लिखे जाने तक दो शव मिल चुके थे।

जानकारी के अनुसार रेवाडी के रामगढ़ निवासी प्रवीण परिवार सहित यहां अगिहार गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। अगिहार से वे किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए एक अन्य गांव गए। बाद में झगड़ोली की ओर से अपने गांव जा रहे थे। रात करीब दो बजे के आसपास कार नहर में गिर गई। नहर में गिरने के बाद कार का शीशा तोड़कर कर लड़की बाहर निकल आई। जिसके बाद वह नहर का सरिया पकड़कर बाहर आ गई तथा रोड पर जाकर लोगों को बुलाने लगी। जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी 112 पर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से जानकारी मांगी तो लड़की ने बताया कि उसके साथ उसके मम्मी पापा व भाई भी थे। जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया तथा शवों की तलाश शुरू की। सुबह एक महिला का शव निकाल लिया गया। जिसके बाद गोताखोरों ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक युवक का शव भी बाहर निकाल लिया। जबकि पिता के शव की तलाश जारी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts