टोहाना की साध-संगत ने पक्षियों की राहत के लिए किया ये सराहनीय कार्य

वितरित किए 101 मिट्टी के सकोरे व 50 किलो चोगा

Published On

Bird Nurturing: टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल)। ब्लॉक टोहाना अंतर्गत भाटिया नगर-सुंदर नगर जोन नंबर-3 की साध-संगत द्वारा दमकोरा रोड स्थित जोहन जिम में बहन-भाइयों की सांझी नामचर्चा का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर पक्षी उद्धार मुहिम के तहत पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 101 मिट्टी के सकोरे तथा 50 किलोग्राम दाना (चोगा) वितरित किया गया। Tohana News

साध-संगत ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से प्रत्येक वर्ष गर्मियों में पक्षी उद्धार मुहिम चलाती है, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के सकोरे रखकर उनमें पक्षियों के लिए दाना-पानी रखा जाता है, ताकि पक्षियों को राहत मिल सके।

नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रेमी गुरुसेवक, रामदेव, भीमसैन, चरणदास, रघवीर, जोगी राम सहित सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन हर्षा, निर्मला, किरण, बबीता सहित बड़ी संख्या में बहनों व साध-संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। Tohana News

Tohana-Bird-Nurt

About The Author

Related Posts