बच्चों को नहर से निकालने वाली महिलाओं को किया डीसी ने सम्मानित

Published On

कहा-महिलाएं किसी क्षेत्र में कम नहीं, बच्चों को बचाकर तीनों महिलाओं ने दिया अद्भुत साहस का परिचय

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: डीसी प्रीति ने गत माह पहले एक स्कूल बस के हांसी-बुटाना नहर में गिरने के हादसे में बच्चों को नहर से निकालने वाली तीन महिलाओं को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र व एक कंबल देकर प्रोत्साहित किया। डीसी ने तीनों महिलाओं की सराहना की। डीसी ने तीन महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों को बचाने में महिला होते हुए उन्होंने जो हिम्मत दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। संकट के समय बच्चों को मदद मिलने पर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। इसके अलावा उन सभी लोगों के कार्य सराहनीय हैं, जिन्होंने उस समय बच्चों की मदद की थी। Kaithal News

डीसी ने गांव नौच निवासी मुकेश, मोनिका व सुरेंद्र को प्रशंसा पत्र व कंबल देकर बहादुरी के इस कार्य के लिए सम्मानित किया। तीनों महिलाओं ने कहा कि हादसे के समय उन्हें जो समझ में आया, वह किया। बच्चे सभी को प्यारे होते हैं। इसीलिए वे नहर में उतर गई थीं। उन्हें खुशी है कि उनके प्रयास से बच्चों को मदद मिली। वहीं गांव के लोगों ने नहर पुल के आस-पास लाइटें व डेरे की ओर जाने वाली गली पक्का करने की मांग की। डीसी ने उनकी मांग को नियमानुसार जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

विदित रहे कि 17 फरवरी को गांव नौच के निकट स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस संतुलन खोकर हांसी बुटाना लिंक नहर में जा गिरी थी। उसमें सात बच्चों को चोटें आई थीं। आस-पास के लोगों सहित पास के ही डेरे में रह रही ये तीनों महिलाएं भी नहर में कूद पड़ीं थीं और बच्चों को बाहर निकालने में मदद की थी। डीसी प्रीति ने महिला दिवस के अवसर पर तीनों महिलाओं को सम्मानित करने की घोषणा की थी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– पंजाब, देश का औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे – भगवंत सिंह मान

About The Author

Related Posts